*प्रेस विज्ञप्ति*
*रेड क्रॉस सोसाइटी ने भीषण गर्मी में आमजन के लिए शुरू किया नि:शुल्क 'प्याऊ घर'*
डौंडीलोहारा :- आज दिनांक 29/04/2026 को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमकन्हार द्वारा आज गांव के मुख्य मार्ग पर , एक जन-हितैषी पहल के तहत नि:शुल्क प्याऊ घर (पेयजल केंद्र) का उद्घाटन किया गया।इस प्याऊ घर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य श्री प्रभु राम रात्रे के कर कमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया। मुख्य विशेषताएं:नि:शुल्क शीतल जल: राहगीरों और आम जनता के लिए स्वच्छ और ठंडे पानी की व्यवस्था। हर समय: यह प्याऊ भीषण गर्मी के पूरे सीजन तक सुबह से शाम तक संचालित रहेगा। रेड क्रॉस की प्रतिबद्धता: रेड क्रॉस सोसाइटी, के प्रभारी योगेश्वरी भुआर्य ने कहा, "हमारा उद्देश्य भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को राहत पहुंचाना है। समाज सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के तहत यह एक छोटा सा प्रयास है।"उद्घाटन के अवसर पर रेड क्रॉस के वालंटियर्स, प्राचार्य श्री टी एल साहू, समस्त विद्यालय स्टाफ और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सोसायटी ने सभी से पानी बर्बाद न करने की अपील की है।