बेमेतरा:-जिया मंडल के ग्राम जेवरी व मटका की बैठक में शामिल हुए आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा।बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा ब्लॉक के जिया मंडल के ग्राम जेवरी व मटका में कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुए इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया तथा पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि *बुथ एवं पंचायत स्तरीय कांग्रेस कमेटी का गठन अति शीघ्र किया जाना चाहिए तथा बूथ कांग्रेस कमेटी के गठन में बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सलाह एवं स्वीकार्यता को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए और इस कार्य में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए* साथी साथ उन्होंने यह भी कहा कि संगठन ने आपको यह अवसर दिया है कि आप इस संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं कांग्रेस पार्टी की असली ताकत कांग्रेस का कार्यकर्ता ही है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपना धीरज नहीं खोता जनहित की मुद्दों पर सत्ता और सरकार से टकराने में भी हिचक नहीं
करता आज अगर हमें कांग्रेस संगठन ने पदाधिकारी बनाया है तो हमारा दायित्व है कि हम संगठन के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दें कांग्रेस संगठन को ऊंचाई में ले जाने के लिए जो भी अपनी ओर से योगदान हो सकता है वह सभी करें आज कांग्रेस आम जनता की आशा का केंद्र है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कांग्रेस संगठन को प्रत्येक बूथ स्तर पर पहले की अपेक्षा अत्यधिक संगठित एवं सशक्त करने की बात कही जिसके लिए लगातार संगठन में कार्य किया जा रहा है अनुभवी एवं युवा उत्साहियों को अवसर प्रदान किया जा रहे हैं लगातार संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को आम जनता से संपर्क बनाने एवं उनकी समस्याओं के लिए जुझारू बनने की समझाइए दी जा रही है लगातार क्षेत्र में क्षेत्र वासियों से अपेक्षित सहयोग भी मिल रहा है आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं समर्पण से कांग्रेस संगठन को और अत्यधिक मजबूत किया जाएगा बैठक को जिला कांग्रेस प्रभारी सुनील माहेश्वरी ने भी संबोधित किया तथा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आगे आने को कहा इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी सुमन गोस्वामी शशि प्रभा गायकवाड सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा राजेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष जिया भावसिंह राज मंडल प्रभारी बहल वर्मा ललित विश्वकर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे बसंत जोशी प्रकाश साहू सरपंच ग्राम पंचायत जेवरी प्रताप साहू दिनेश जोशी कृष्ण यादव हेमलाल साहू कमलेश साहू बिरेंद्र लहरें गोवर्धन यदु चंद्रिका साहू हीरा लाल यदु अनिल यदु सनत यदु चितरेदन वर्मा मोहित वर्मा सुखराम वर्मा देवचरण साहू प्रकाश साहू राजकुमार बंजारे पवन साहु दैलत डॉ तिरथ राम साहू मनोज शर्मा चेतन पान्डे द्वारिकाप्रसाद पांडे राम कुमार सेन अनिल मोहन साहु हेम कुमार राजकुमार छवि रोमन वर्मा सुरेन्द्र वर्मा प्रेम वर्मा डोमेन निसद रामधन वर्मा नंदकुमार निवारे पिलायराम देवांगन लव पताप पुरन लक्ष्मन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।