*कोई भी अधिकारी यह भ्रम न पालें कि पुरानी सरकार की तरह अब भी मनमानी चल सकती है – भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
*कोई भी अधिकारी यह भ्रम न पालें कि पुरानी सरकार की तरह अब भी मनमानी चल सकती है – भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि सभी प्रशासनिक अधिकारी यह अच्छी तरह समझ लें कि प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार है,जहां प्रशासनिक भर्राशाही और मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी अधिकारी यह भ्रम न पालें कि पुरानी सरकार की तरह अब भी मनमानी चल सकती है।प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन,पारदर्शिता और जनहित के लिए प्रतिबद्ध है,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जा रहा है और हर अधिकारी को जनसमस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील होकर काम करना होगा।उन्होंने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं की अनदेखी की जाती है या मनमानी रवैया अपनाया जाता है,तो लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।दुर्ग जिले में आम जनता को कई प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,जिसमें राजस्व,नगर निगम,पुलिस और अन्य विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि अधिकारियों को यह समझना होगा कि वे जनता के सेवक हैं,शासक नहीं।जनता के हितों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार और संगठन दोनों स्तर पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।भाजपा सरकार का स्पष्ट संदेश है कि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह रहे और जनहित सर्वोपरि हो।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं,जनसमस्याओं को प्राथमिकता दें और शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या मनमानी सामने आती है तो इसकी शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।सरकार की मंशा साफ है कि प्रदेश में सुशासन स्थापित हो और आम जनता को बिना भेदभाव के न्याय और सुविधाएं मिलें।प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से ही जिले का विकास संभव है।इसलिए सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और जनता के विश्वास को मजबूत करें।