*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष पर कल किया जाएगा शतक फिल्म का प्रदर्शन*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दल्ली राजहरा के द्वारा
परिवार प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से सुसंस्कृत, अनुशासित एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित स्वयंसेवकों के निर्माण हेतु निरंतर कार्यरत है।
अपने शताब्दी वर्ष में संघ ने समाज की सृजन-शक्ति को साथ लेकर विश्व के समक्ष एक संगठित, समर्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लिया है।
इसी क्रम में “परिवार प्रबोधन” के अंतर्गत संघ पर आधारित फिल्म *“शतक”* का कल 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को रात्रि 8 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर दल्ली राजहरा में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा ।
नगर कार्यवाहक मिथलेश साहू ने इस कार्यक्रम समस्त राष्ट्र प्रेमियों को, सह-परिवार आमंत्रित किया गया है ।