शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ से रवाना हुई बाबा केदारनाथ जी की डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
ऊखीमठ। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल-विग्रह उत्सव डोली आज विधि-विधान और भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। डोली के प्रस्थान के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
डोली यात्रा के दौरान सेना के बैंड की मधुर धुन, स्थानीय वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं की थाप और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा मार्ग गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए उमड़े और डोली के साथ यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के प्रथम पड़ाव के रूप में बाबा की डोली आज रात्रि विश्राम के लिए फाटा पहुंचेगी। इसके बाद डोली कल फाटा से प्रस्थान कर गौरीकुंड पहुंचेगी, जहां से आगे केदारनाथ धाम के लिए अंतिम चरण की यात्रा शुरू होगी।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार 22 अप्रैल को विधि-विधान और विशेष पूजा-अर्चना के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
बाबा केदारनाथ की इस पावन यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।. श्री केदारनाथ शिवभक्त प्रशांत कुमार क्षीरसागर हर हर महादेव