*खरोरा में परशुराम प्राकट्य उत्सव पर पूजन व भजन-कीर्तन**
खरोरा, 19 अप्रैल।
स्थानीय दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, मिडिल स्कूल खरोरा में भगवान श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव के अवसर पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकल्प वाचन के साथ हुआ।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष पं. अंजू पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर न्याय की स्थापना की। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में राजेश पांडेय, मथुरेश शर्मा, डोमार प्रसाद तिवारी, भूपेंद्र शर्मा, आर्यन द्विवेदी, दिलीप, सरिता शर्मा, अन्नपूर्णा द्विवेदी, पं. सोनम शर्मा, अर्चना पांडेय, शांति शर्मा, किरण शर्मा, कुसुम शर्मा, ईश्वरी पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस दौरान वार्ड क्रमांक 14 की रामायण मंडली की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया गया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर