*मोमबत्ती एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा दी गई श्रद्धांजलि*

*मोमबत्ती एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा दी गई श्रद्धांजलि*

*मोमबत्ती एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा दी गई श्रद्धांजलि*
प्रेस विज्ञप्त
*मोमबत्ती एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा दी गई श्रद्धांजलि*

 *जलियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा हुआ भावपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन*
जलियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी के अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग, द्वारा भगत सिंह चौक में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सिक्ख समाज सहित अन्य समाज के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं गणमान्यजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए अमर शहीदों को नमन किया। उपस्थित जनसमूह ने हाथों में मोमबत्तियां एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। “जलियांवाला बाग के शहीद अमर रहें” एवं “भारत माता की जय” के नारों से परिसर गुंजायमान हो उठा, जिससे वातावरण देशभक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि 13 अप्रैल 1919 का यह दिन भारतीय इतिहास में अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता का प्रतीक है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया और स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा—
“जलियांवाला बाग के अमर शहीदों का बलिदान हमारे राष्ट्र के स्वाभिमान की आधारशिला है। उनका त्याग हमें सदैव अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा देश की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाली पीढ़ियां भी इन महान बलिदानों को सदैव स्मरण रखें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।”
श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं तथा युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया तथा अमर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत गोल्डी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री मखमूर खान, श्री जिशान अली, श्री गगनदीप सिंह, अकाल पुरख की फौज के श्री अमरजीत सिंह दत्ता, श्री अमरजीत सिंह संधू, श्री गुरमीत सिंह टोनी, श्री तजिंदर सिंह सलूजा, श्री गुरदीप सिंह टुटेजा, श्री हरविंदर सिंह, श्री लवली अरोरा, श्री बंदी चावला, श्री मनमीत सिंह, श्री जस्सी चावला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3