बेमेतरा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विधायक दीपेश साहू ने किया भव्य स्वागत, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
बेमेतरा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विधायक दीपेश साहू ने किया भव्य स्वागत, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
मेघू राणा बेमेतरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के एक दिवसीय बेमेतरा दौरे के दौरान शहर में उनका भव्य स्वागत किया गया। सिग्नल चौक पर विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिले के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों, अधोसंरचना विकास, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए शासन से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा जताई।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी बेमेतरा के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
इस दौरान रजक कार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रेवाराम निषाद, जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर, पार्षद गौरव साहू, पार्षद प्रतिनिधि रोशन दत्ता, भाजपा नेता राजू देवांगन, मंडल अध्यक्ष देवरबीजा सेवकराम साहू युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौरव यदु, कमलेश वर्मा करण साहू राहुल साहू ओमेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।