*भक्त माता कर्मा तैलिक प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का सफल आयोजन सेंट कबीर स्कूल बालोद*
जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा तैलिक प्रतिभा परीक्षा 2026 का ज्ञान महायज्ञ का आयोजन बालोद जिला के लगभग 1600 अभ्यर्थी शामिल होकर अपने प्रतिभाओ को आकलित करने में सफलीभूत रहे।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन तहसील साहू संघ गुंडरडदेही के समन्वय व संयोजकत्व में जिला के विभिन्न विकासखंडों के केंद्रो संपन्न हुई और तीन स्तरों पर आयोजित किया गया जिसमें पूरा जिला के ग्रामीण प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा की आभा को आलोकित करने में कामयाब रहे इस तरह इसका प्रमुख उद्देश्य समाज के बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए दशा व दिशा का निर्धारण करने के लिए भव्य आयोजन किया जिसमें ज्ञान की धारा में बच्चे गोता लगा सके । इस तरह से बालोद जिला से सेंट कबीर पब्लिक स्कूल बालोद, मांँ भवानी पब्लिक स्कूल स्कूल दल्ली राजहरा, भक्त माता कर्मा महाविद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोहरा गुरुर जैसे विद्यालय पर परीक्षा केंद्र स्थापित कर 1600 बच्चे प्रतिभागी बनें।
इस भव्य आयोजन में तैलिक समाज के कुल आराध्य देवी, कुलभूषण तथा समाज के पूर्वजो के इतिहास व उद्भव का समावेश एवं समाज के उत्थान , समाज में आने वाले पीढ़ियों को बौद्धिक ज्ञान एवं सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न करने के लिए एवं नवयुवक-नवयुवतियों में समझ विकसित करने के लिए तीन स्तरों पर परीक्षा का आयोजन किया गया । प्रथम स्तर पर पूर्व माध्यमिक शाला 11 से 14 वर्ष उम्रदराज के बच्चें, द्वितीय स्तर पर माध्यमिक शाला अर्थात कक्षा नवमी से 12वीं तक , एवं तृतीय स्तर पर कॉलेज के बच्चों को शामिल कर उनकी उम्र के अनुसार प्रश्नों का निर्माण किया गया जो तैलिक समाज के प्रति जागरूकता और साथ ही साथ सामाजिक, सांस्कृतिक , धार्मिक, नैतिक ,आर्थिक राजनीतिक, आध्यात्मिक जैसे विषयों पर 60% तथा और 40 % प्रश्न बालोद जिला तथा छत्तीसगढ़ राज्य पर बौद्धिक तार्किक एवं समसामयिकी घटना पर आधारित साथ ही संज्ञानात्मक क्षेत्र में जिन्होंने अपने विद्यालिन जीवन में विद्या अध्ययन किए हैं उस पर महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया और बच्चे प्रश्नों को हल करने में एक अलग से खुशी का माहौल दिख रहा था चेहरे पर मधुर मुस्कान था क्योंकि इस तरह का आयोजन होना एक बालोद जिला के लिए नई सोच व सराहनीय पहल है।
तहसील साहू संघ गुंडरदेही की तरफ से तीनों स्तर पर उन्होंने ₹5000 की नगद राशि प्रथम स्थान आने वाले बच्चों के लिए द्वितीय स्थान पर 4000₹ तृतीय स्थान पर 3000 ₹ चतुर्थ स्थान पर 2000₹ एवं पंचम स्थान पर आने वाले प्रतिभागों के लिए ₹1000 के भी व्यवस्था की गई है परिणाम आने पर यह पुरस्कार सम्मान समारोह कार्यक्रम प्रदान किया जाएगा जिसमें सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए भी प्रशस्ति पत्र की व्यवस्था भी किया गया है। यह साहू समाज का एक अच्छी व बेहतरीन शोध कार्यक्रम है और समाज के लिए अनुकरणीय पहल है।
इस तरह से बालोद के सेंट कबीर पब्लिक स्कूल बालोद में भी 87 बच्चों ने सहभागिता का परिचय दिया और इसमें नियुक्त धर्मेंद्र कुमार श्रवण राज्यपाल पुरुस्कृत को नोडल अधिकारी एवं श्रीमती खिलेश्वरी सार्वां को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्ति कर बहुत ही अच्छी व्यवस्था के साथ परीक्षा का आयोजन करने में सफलीभूत रहा पर्यवेक्षक के रूप में ज्ञानेश्वर सिंह साहू, अभय साहू, श्रीमती दुर्गा साहू, श्रीमती उमेश्वरी साहू, एवं घनाराम साहू समाज सेवक जैसे शिक्षकों ने पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे साथ ही सेंट कबीर पब्लिक स्कूल के शाला प्रबंधक व व्यवस्थापक श्री अंचल प्रकाश साहू के सहयोग से परीक्षा संपन्न रहा जिन्होंने बहुत ही तन मन वचन के साथ शाला को व्यवस्थित कराने में इसका योगदान रहा। आज के निरीक्षण में आए तहसील साहू समाज बालोद के अध्यक्ष प्रेम साहू, उपाध्यक्ष जयंत साहू एवं सचिव रघुनंदन गंगबेर की उपस्थिति में बच्चों को शीतल पेय फ्रूटी एवं सभी पर्यवेक्षकों के लिए नाश्ता पानी की विशेष रूप से व्यवस्था किया गया जो कि बहुत ही आनंदयय वातावरण रहा और अंत में साहू समाज की प्रति आस्था रखकर अपने समाज के कुल देवी-देवता का सम्मान करने, जानने, पहचानने, समझने, बूझने, समाज के प्रति सदैव जागरूक रहने की बात कही गई और हमेशा सभी समाज के प्रति मानवता का भाव रखने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया आने वाले भविष्य में पुनः इस तरह का आयोजन होगा तो बढ़ चलकर हिस्सा लेने की बात कही गई.. और साथ में सभी पलक गांड भी उपस्थित रहे सभी के लिए शीतल पेय की व्यवस्था साहू समाज तहसील बालोद की ओर से यह व्यवस्था की गई इस तरह से एक समाज के लिए यह एक अनुकरणीय पहल है और तीनों स्तर के प्रश्नों का अध्ययन तहसील अध्यक्ष प्रेम साहू के द्वारा अध्ययन किया गया और प्रश्न निर्माण कर्ताओं को इस तरह से प्रश्नों को तैयार करने वाले विद्वतजनों के प्रतिभाओं को तराशा गया जिन्होंने समाज के सभी स्तरों को ध्यान रखकर प्रश्न सृजित किया और उनके प्रतिभाओं को सराहा गया। अंत सभी को बधाईयांँ संप्रेषित करते हुए बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया गया फिर राष्ट्रगान जन-गन-मन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस शानदार मिशन के लिए
बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित तैलिक ज्ञान प्रतिभा परीक्षा के उद्देश्यों को आम जनमानस तक पहुंचने के लिए आयोजित परीक्षा में जिस प्रकार से उद्देश्य परख प्रश्नों को शामिल करके उद्देश्य की पूर्ति करने का ऐतिहासिक व सफल प्रयास किया गया उसके लिए आपके पूरे टीम सहित एक-एक सदस्य बधाई के पात्र हैं ।
उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजन समिति की ओर से पहल किया गया वह सचमुच निश्चित रूप से समाज के अन्य जनमानस के बीच में आगामी समय के लिए यह बात समाज को मार्ग प्रशस्त करेगी ।