“घर चलो बस्ती चलो” अभियान में महापौर अलका बाघमार ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, गया नगर को बताया भाजपा विचारधारा का मजबूत गढ़ जनता व जनप्रतिनिधि दोनो जागरूक..
“घर चलो बस्ती चलो” अभियान में महापौर अलका बाघमार ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, गया नगर को बताया भाजपा विचारधारा का मजबूत गढ़ जनता व जनप्रतिनिधि दोनो जागरूक..
दुर्ग। भाजपा के स्थापना दिवस पखवाड़ा अंतर्गत चंडी शीतला मंडल के वार्ड 3 एवं 4,गया नगर क्षेत्र में “घर चलो बस्ती चलो”अभियान आयोजित हुआ। महापौर श्रीमती अलका बाघमार की प्रमुख उपस्थिति व मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान महापौर के वार्ड आगमन पर पार्षद नरेंद्र बंजारे एवं श्रीमती लीना दिनेश देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा हितग्राहियों से संवाद किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार व मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर सहित मंडल पदाधिकारीयो द्वारा द्वारा पूर्व प्रदेश मंत्री व पूर्व पार्षद श्रीमती दीपक देवांगन,वार्ड 4 की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती लता शर्मा, पं. वीरेंद्र शुक्ला एवं हेमिन बाई यादव—का भाजपा में लंबे समय से सेवा देने पर शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने संबोधन में कहा कि गया नगर भाजपा की विचारधारा का मजबूत गढ़ है यहां की जनता व जनप्रतिनिधि दोनो बेहद जागरूक है। उन्होंने बताया कि “सेवा ही संगठन” के तहत वार्ड 3 नरेंद्र बंजारेवार्ड 4 श्रीमती लीना देवांगन एवं वार्ड 56 श्रीमती कुमारी बाई साहू में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सहसंयोजक दिनेश देवांगन,निगम एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र बंजारे, पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कालिंद्री साहू व श्रीमती विद्या नामदेव,मंडल महामंत्री नवीन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिलेश्वरी तुरकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल साहू,सेना प्रकोष्ठ सहसंयोजक सुरेश नामदेव, पार्षद श्रीमती रेशमा
सोनकर,रंजिता पाटिल,पूर्व पार्षद कुमारी बाई साहू, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश नलोडे व श्रीमती सीमा तिड़के, मंडल मंत्री दामिनी सोनी व श्रीमती क्षमा तिवारी,कार्यालय मंत्री चंद्रप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल,आईटी सेल सहप्रभारी श्रीमती सरला चौहान,कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार साहू,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास सेन,एस सी मोर्चा अध्यक्ष रश्विन वाल्दे, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोलू सोनकर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मसीह सहित अन्य पदाधिकारी—मानवेंद्र मौर,अनिल साहू, मोनिका ताम्रकार,उत्तम साहू, तोमेश साहू,वी रानी सोनी, दुर्गा यादव, वर्षा बिसेन, यामिनी गुप्ता, मंजूषा तिवारी, प्रीति गुप्ता,हेमिन यादव, प्रमिला सोनी,सरिता सिन्हा, चंचल तिवारी,कांति गुप्ता, नीरा गुप्ता, मनोज नामदेव, भुनेश्वर साहू,मधु पटेल, अश्वनी चंदेल, अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।