प्रेस विज्ञप्ति
*किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर: कठिया सहकारी समिति में ब्याजमुक्त ऋण वितरण शुरू*
ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कठिया (पंजीयन क्रमांक 414), मुख्य शाखा तिल्दा द्वारा शासन की योजनाओं के अनुरूप क्षेत्र के किसानों को ब्याजमुक्त ऋण प्रदान करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह पहल किसानों की आर्थिक सशक्तता और कृषि कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कंप्यूटर ऑपरेटर तिलक राम बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष किसानों को दिए जाने वाले ऋण में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। जहां पिछले वर्ष 60% नगद एवं 40% वस्तु के रूप में ऋण प्रदान किया जाता था, वहीं इस वर्ष इसे बढ़ाकर 70% नगद तथा 30% वस्तु के रूप में किया गया है, जिससे किसानों को अधिक सुविधा मिल रही है।
भरुवाडीह कला के कृषक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने सहकारी समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही बैठने, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था होने से किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में समिति के कर्मचारी दिनेश कुमार यदु, विजय यादव,दीपक तथा समिति प्रबंधक घनश्याम साहू का विशेष योगदान रहा है, जो पूरे समर्पण के साथ किसानों की सहायता में जुटे हुए हैं।
यह पहल क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है और कृषि विकास को नई गति प्रदान कर रही है।