बेमेतरा:-देवकर नगर में स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता
बेमेतरा:-देवकर नगर में स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता
मेघू राणा बेमेतरा।देवकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 बस स्टैंड पर स्थित अटल परिषद चौक पर आज देवकर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस मनाया गया जिस पर पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को माल्यार्पण कर आतिशबाजी की गई।। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान मंडल स्तर पर आयोजित समारोह में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया।और संगठन के सिध्दांतों व उपलाब्धियों को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के पश्राच्त कार्यकर्ताओं ने एक - दूसरे को बधाई दी और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आम जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है।2 , महिला मोर्चा परपोडी़ अध्यक्ष विनीता अग्रवाल, ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा को - जन जन तक पहुंचने और समाज सेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।3, विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागादारी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।4 ,डां कमलेश साहू महामंत्री ने कहा कि उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से नारद वर्मा अध्यक्ष भाजपा मंडल परपोड़ी, डॉ कमलेश साहू महामंत्री, संतोष वर्मा अध्यक्ष महाविद्यालय परपोड़ी, अजय अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत देवकर सेवा सहकारी समिति देवकर अध्यक्ष बुधारू साहू , रविशंकर सोनी पार्षद,पार्षद,सुरेश सिन्हा , धनी देवांगन पार्षद ,माखन निषाद पार्षद,देवेश गुप्ता, प्रतिनिधि अवध राम साहू , चिंताराम पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता मन्नु चक्रधारी वरिष्ठ भाजपा नेता ,मुजीत बेग , प्रतिनिधि सेवा सहकारी समिति सहसपुर अध्यक्ष गौकरण साहू , मंत्री हलधर साहू, प्रेमलाल बंजारे जी मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा परपोड़ी, सुश्री विनीता अग्रवाल जी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी राकेश पाण्डेय सौरभ सपहा, बद्री सिन्हा , अश्वनी सोनी ,दिनेश यादव, धमेंद्र पटेल,अजय सपहा ,भाजपा कार्यकर्ता एवं जन समुदाय उपस्थित थे ।