बागबाहरा बस स्टैंड बागबाहरा मे सट्टा पट्टी जुआ लिख रहे दो पर कार्रवाई

बागबाहरा बस स्टैंड बागबाहरा मे सट्टा पट्टी जुआ लिख रहे दो पर कार्रवाई

बागबाहरा बस स्टैंड बागबाहरा मे सट्टा पट्टी जुआ लिख रहे दो पर कार्रवाई
बागबाहरा बस स्टैंड बागबाहरा मे सट्टा पट्टी जुआ लिख रहे दो पर कार्रवाई
महासमुंद जिला से रिपोर्टर हेमसागर यादव जी कि खबर

बस स्टैंड बागबाहरा मे सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख रहे दो व्यक्तियों पर पुलिस ने कार्रवाई किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 07 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि बस स्‍टैण्‍ड बागबाहरा मे जयेश साहू तथा नीरज सोनी नाम का व्‍यक्ति रूपये पैसे का दांव लिखकर सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख रहा है.

सूचना पर पुलिस ने बस स्‍टैण्‍ड बागबाहरा पहूंचकर मुखबिर के बताये अनुसार घेराबंदी कर जयेश साहू पिता खुशीराम साहू उम्र 45, वार्ड नंबर 03 थानापारा बागबाहरा निवासी को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्‍जे से एक हस्‍तलिखित सट्टा पट्टी जिसमे अंको के माध्‍यम से रूपये पैसे का दांव लिखा, एक डाट पेन कीमती 10 रूपये एवं नगदी रकम 1800 रूपये एक एक नग वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रूपये, जूमला कीमती 11810 रूपये को जप्‍त कर आरोपी का क़ृत्‍य छत्‍तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क) का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया.

इसी तरह नीरज सोनी पिता स्‍व लेखराम सोनी उम्र 36 साल, वार्ड नंबर 04 थानापारा बागबाहरा निवासी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्‍जे से एक हस्‍तलिखित सट्टा पट्टी जिसमे अंको के माध्‍यम से रूपये पैसे का दांव लिखा है एक डाट पेन कीमती 10 रूपये एवं नगदी रकम 2000 रूपये एक नग एप्‍पल कंपनी का मोबाईल, कीमती 20000 रूपये एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रूपये, जूमला कीमती 32010 रूपये को जप्‍त कर आरोपी का क़ृत्‍य छत्‍तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क) का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया.

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3