प्रेस विज्ञप्ति
ग्राम रत्नाबांधा में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भव्य भूमिपूजन
महापौर रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम,कीर्तन मीनपाल के प्रयासों से संवर रहा ग्राम
रत्नाबांधा के शासकीय स्कूल परिसर में बुधवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जनपद पंचायत धमतरी के सदस्य कीर्तन मीनपाल द्वारा किया गया। इस भव्य भूमिपूजन समारोह के साथ ही गांव में कुल 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का श्री गणेश हो गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से दो प्रमुख विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। शासकीय स्कूल परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण कार्य एवं सड़क निर्माण राजेश मीनपाल के घर से पी.जी. कॉलेज रोड की ओर 10 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्य अतिथि रामू रोहरा महापौर धमतरी नगर निगम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और हमारी प्राथमिकता आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। ग्राम रत्नाबांधा में शिक्षा और आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए आज जिन 20 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, वह मील का पत्थर साबित होगा। स्कूल में टीन शेड बनने से बच्चों को सुविधा होगी और सी.सी. रोड से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। हम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।" कीर्तन मीनपाल सदस्य जनपद पंचायत धमतरी ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "यह आप सभी ग्रामवासियों का आशीर्वाद ही है कि आज हमारा ग्राम रत्नाबांधा निरंतर संवर रहा है। चुनाव के समय जो संकल्प हमने लिए थे, उन्हें आज धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। शिक्षा के मंदिर का विकास और गांव की सड़कों का सुदृढ़ीकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के विश्वास और सहयोग से विकास की यह अविरल धारा आगे भी इसी तरह बहती रहेगी। श्री फकीरचंद वर्मा सरपंच, ग्राम पंचायत रत्नाबांधा की ओर से खुशी जाहिर करते हुए सरपंच ने कहा, "आज का दिन पूरे ग्राम रत्नाबांधा के लिए हर्ष का विषय है।
एक साथ 20 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलने से गांव में विकास को एक नई गति मिलेगी। आभार जताते हुए कहा: "आज हमारे ग्राम पंचायत की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। मैं इस सौगात के लिए सभी अतिथियों और शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। ग्राम पंचायत अपने नागरिकों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान और गांव के निरंतर विकास के लिए आगे भी इसी तरह एकजुट होकर कार्य करती रहेगी।इस भूमिपूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन और धमतरी के समाजसेवी दीपक ठाकुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इनके साथ ही पूर्व सरपंच रामभागवत मीनपाल और गांव के वरिष्ठ नागरिक रामसिंग मंडावी, दिलीप मीनपाल, जोहन पाल और नाघोराम साहू जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के सफल आयोजन में उपसरपंच दादू लाल यदु, सचिव दधिची अग्रवाल, रोजगार सहायक सुनिता मीनपाल सहित पंचायत के सभी सम्मानित पंचगण अंजली मीनपाल, बिसाली ध्रुव, कु.तेजेश्वरी मीनपाल ,भूषण वर्मा,देवकुंवर साहू, कांति सेन,गोदावरी अग्रवाल,सरोज साहू,सविता ध्रुव,सविता यादव,दुर्गा नेताम, स्कूल के शिक्षक शिक्षिका वेणुका देवांगन प्राचार्य ,ज्ञानेश्वर सिन्हा, मंजू गोस्वामी, उषा किरण गजपाल , रानी मीनपाल,शाला विकास समिति के अध्यक्ष डोमन साहू,तेजनारायण मीनपाल,ग्रामीण जन में शिवरानी खापर्डे,अमरनाथ साहू जितेंद्र तिवारी,गोपाल साहू,लीला बाई सेन, सीमंत साहू,ढाल सिंह साहू,आरती पांडेय,दामिनी साहू,हेमलता टंडन, तमिन भाई ,विनय पदमवार, पदम साहू एवं सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही कार्यक्रम के अंत में समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत रत्नाबांधा की ओर से आभार व्यक्त किया गया।