*हनुमान प्रकट उत्सव पर 256 चौक दल्ली राजहरा में स्थापित हुए पूर्वेश्वर हनुमान जी ।*
दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 5 शिकारी बाबा वार्ड में कल हनुमान जयंती के अवसर पूर्वेश्वर हनुमान जी की स्थापना पूरे विधि विधान से प्रमुख पंडित संजय तिवारी सहयोगी अजय तिवारी और राहुल पांडे की द्वारा पूरी विधि विधान से तीन दिन की पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा किया गया ।
आज से लगभग 35 वर्ष पूर्व 256 चौक पर स्वर्गीय इंदु सरदार स्व हीरामन लामा स्व डॉक्टर सोनबोईर और अशोक सिन्हा के नेतृत्व में यहां पर देववृक्ष बढ़ और पिपल का पेड़ था इसके नीचे छोटी सी मंदिर बनाकर स्थापित किया गया था
कालांतर में मंदिर में दरार आने और आंधी तूफान से पेड़ के नष्ट हो जाने के बाद मंदिर को तोड़कर फिर से बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना तीन दिवसीय विधि विधान जिसमें बेदी स्थापना कलश यात्रा अन्न वास जलवाल पुष्पवास फलवास 10 विधि स्नान महासुधी स्नान नेत्र मिलन के बाद प्राण प्रतिष्ठा हवन पूर्णहुती और भोग भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा) युवराज साहू (पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ) रेखु राम साहू द्रौपदी साहू पहुंचे थे उन्होंने ब वीर हनुमान की स्थापना पर बधाई दिए ।
इस कार्यक्रम में राजेश्वरी साहू के द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई । साथ ही खूब लाल साहू , संतोष देवांगन अशोक सिन्हा डॉक्टर खिलावन गोपाल राव शंकर साहू सुमित्रा निषाद जनक निषाद संतोष साहू लीलावती साहू पूसई (पूजा साहू ) हेमंत साहू जनार्दन साहू संतोष जयसवाल मसूद अहमद पाशा ईश्वरी मानिकपुरी शिवकुमारी राजपूत देवेंद्र साहू दिनेश साहू लता साहू बुधनतीं यादव अमरोतीन बाई जहूर खान हेमंत लामा मधु लता मिश्रा मीरा देवी रमाकांत मिश्रा चंपा साहू संतोष देवांगन शिवकुमार सिन्हा पार्वती सोनी गीता एवं नगर के धर्म प्रेमी दानदाताओं का भरपूर सहयोग रहा ।