*भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा का बड़ा अभियान: "गांव चलो बस्ती चलो" के तहत जेवरा सिरसा में हुआ 'टिफिन पर चर्चा समरसता भोज'*
*प्रेस विज्ञप्ति*
-------
*भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा का बड़ा अभियान: "गांव चलो बस्ती चलो" के तहत जेवरा सिरसा में हुआ 'टिफिन पर चर्चा समरसता भोज'*
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में सेवा और जनसंपर्क के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भिलाई जिले के जेवरा सिरसा मंडल में "गांव चलो बस्ती चलो" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
लाभार्थियों से सीधा संवाद और भेंट
इस अभियान के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और बस्ती-बस्ती जाकर भाजपा के प्रशंसकों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संपर्क किया। विशेष रूप से उन ग्रामीण परिवारों और श्रमिकों से मुलाकात की गई जिन्हें सरकारी योजनाओं के माध्यम से रोजगार और मजदूरी प्राप्त हुई है। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और योजनाओं से मिल रहे लाभों पर विस्तार से चर्चा की।
सामाजिक समरसता का प्रतीक: "टिफिन पर चर्चा"
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'टिफिन पर चर्चा' रहा। इस दौरान एक अनूठी परंपरा देखने को मिली जहाँ भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण लाभार्थी अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए और एक साथ बैठकर भोजन किया। इस सामूहिक भोज ने न केवल सामाजिक समरसता का संदेश दिया, बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता के बीच के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ किया।
स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मान
कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों को स्मृति स्वरूप भेंट प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से , भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन , सरपंच धनेश नागवंशी भाजयुमो जिला महामंत्री विनय सेन जिला मंत्री सौरभ चटर्जी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शीतल साहू, मंडल महामंत्री द्वय भोला कुंभकार हेमलाल साहू,उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू जितेंद्र साहू,गुलाब साहू,दिलीप वर्मा , अखिलेश सिंह ,समर पवार,नितेश सिंह,प्रवीण यादव,वेद साहू,सिद्धार्थ रावत,भावेश ढलानी, आकाश सिंह, सानू वर्मा,दीपक पटेल, एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता जेवरा सिरसा मंडल के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के जिला व मंडल स्तरीय कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी