प्रेस विज्ञप्ति
*“अंगना में गूंजा शिक्षा का उत्सव – पढ़ई तिहार से सजा पचरी संकुल”*
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संकुल केंद्र पचरी के प्राथमिक विद्यालयों में इस शनिवार “अंगना में शिक्षा पढ़ई तिहार” का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस आयोजन में गांव की माताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और पूरे कार्यक्रम में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेल, प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा के महत्व को सहज और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे अभिभावकों में जागरूकता का भी प्रसार हुआ। ग्रामवासियों द्वारा इस अभिनव आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण हरीश प्रसाद साहू, गिरवर प्रसाद सोनी, स्वीटी देवांगन, सविता कोशले,शोभा रानी नारंग,सरिता वर्मा,लुकेश कुमार ध्रुव, गणेश राम देवांगन, विनोद कुमार देवांगन,परस राम देवांगन, जितेंद्र नेताम, मनीराम वर्मा, शांता पठारे, सुनीता जंघेल एवं प्रवीण साहू का विशेष योगदान रहा।
इस सफल आयोजन के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा, संकुल समन्वयक कांत कुमार एवं संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले द्वारा समस्त शिक्षकगण एवं सहभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।