*विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई को श्रद्धांजलि देने बिलासपुर पहुंचीं नपा अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी*
बालोद, 8 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक आदरणीय धरमलाल कौशिक के बड़े भाई श्री भुलउ प्रसाद कौशिक का 30 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात आयोजित दसगात्र कार्यक्रम के अंतर्गत आज 8 अप्रैल को बालोद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी बिलासपुर स्थित उनके निवास पहुंचीं।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत भुलउ प्रसाद कौशिक को पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दु:ख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।