*BJYM भिलाई ने मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती; प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को दोहराया*
*प्रेस विज्ञप्ति*
________________
*BJYM भिलाई ने मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती; प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को दोहराया*
भारतीय संविधान के शिल्पकार और 'भारत रत्न' डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रतिमा पर माल्यार्पण और संकल्प:
कैंप मंडल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30, प्रगति नगर (राम जानकी मंदिर, सुभाष चौक) में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। युवा मोर्चा के सदस्यों ने इस अवसर पर बाबा साहेब के मूल मंत्र 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' को आत्मसात करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का जीवन केवल एक व्यक्ति की गाथा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का पुंज है। उनके द्वारा रचित संविधान ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। समानता और सामाजिक समरसता के जिस मार्ग को उन्होंने दिखाया, उस पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य पिपरे (प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवं संभाग प्रभारी), आकाश ठाकुर (भाजयुमो प्रदेश मंत्री), अमित मिश्रा (प्रदेश सह प्रमुख आईटी सेल) सौरभ जायसवाल (जिला अध्यक्ष भाजयुमो), शिरीष अग्रवाल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा), निहारिका मिश्रा, त्रिलोचन सिंह (जिला उपाध्यक्ष), विजय सिंह (जिला प्रवक्ता), विनय सेन (जिला महामंत्री भाजयुमो) लाहौरी प्रसाद (अध्यक्ष, आंबेडकर विकास समिति), खगेश कोसरिया (अध्यक्ष, एससी मोर्चा), मनोज तिवारी (संयोजक, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ) तरुण सिंह (कैंप मंडल अध्यक्ष), लतेल यादव (महामंत्री), अशोक गुप्ता (किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), संजय जायवाल, सत्या देवी जायवाल (पार्षद), विनोद चेलक (पार्षद), रश्मि साव (जिला मंत्री महिला मोर्चा) साथ ही नितेश मिश्रा, दुर्गेश चौधरी, अभिषेक मिश्रा, भोला साहू, राजकुमार जयवाल, तुषार देवांगन, नवीन सिंह, चन्दन यादव, अपर्णा मुखर्जी, जयंत शर्मा, रमेश चौधरी, रामानुज प्रसाद, धर्मेन्द्र पाण्डेय, राज मिश्रा, रामभुवन, लिंगेश्वर राव, आशुतोष तिवारी, भूपेश द्विवेदी, वीरू सोनकर, सोनू जैन, नितेश सिंह, कुणाल गुप्ता, अवतार सिंह गिल, अभिषेक पांडे, मनीष चौधरी, नरेंद्र वर्मा, अखिलेश सिंह, सतबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी
Mob:- 7000850422