*घरेलू सिलेंडर की सप्लाई बंद करना घटियापन - डॉ. प्रतीक उमरे*

*घरेलू सिलेंडर की सप्लाई बंद करना घटियापन - डॉ. प्रतीक उमरे*

*घरेलू सिलेंडर की सप्लाई बंद करना घटियापन - डॉ. प्रतीक उमरे*
*प्रेस विज्ञप्ति*

*घरेलू सिलेंडर की सप्लाई बंद करना घटियापन - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने गैस एजेंसियों द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद करने की घटिया हरकत पर गहरी नाराजगी जताई है।उन्होंने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ खुला अन्याय तथा कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाली साजिश बताया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि गैस एजेंसियां नई बुकिंग लेना तो पूरी तरह बंद कर चुकी हैं,साथ ही पुरानी बुकिंग भी बिना किसी सूचना के कैंसिल कर दी जा रही हैं। लोग दिन-रात एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, बुकिंग के लिए फोन करने पर भी उन्हें सिर्फ एक ही जवाब मिल रहा है – ‘सर्वर डाउन है’। क्या यह बहाना है या जानबूझकर की गई साजिश? गरीब मजदूर,छोटे दुकानदार और मध्यमवर्गीय परिवारों ने एक-एक पैसा बचाकर सिलेंडर भरवाने के लिए बुकिंग की थी,उनका हक रसूखदार लोग हड़प रहे हैं।गैस एजेंसियों द्वारा घरेलू सिलेंडरों को स्टॉक किया जा रहा है ताकि कालाबाजारी किया जा सके।यह लूट है,घटियापन है और जनता के साथ धोखा है।घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी बंद करना लॉकडाउन से भी बदतर स्थिति पैदा कर रहा है।लॉकडाउन में कम से कम राशन और जरूरी सामान की व्यवस्था थी,लेकिन आज महिलाएं चूल्हे पर खाना पकाने के लिए लकड़ी-उपले का सहारा लेने को मजबूर हो जाएंगी।यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और परिवार की गरिमा को भी प्रभावित कर रही है।डॉ. प्रतीक उमरे ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।उन्होंने कहा कि एजेंसियों को तुरंत निर्देश दें कि घरेलू सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी बहाल की जाए।सर्वर की समस्या का हल 24 घंटे में निकाला जाए।जो एजेंसी कालाबाजारी में शामिल हैं,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उनका लाइसेंस रद्द किया जाए।गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को प्राथमिकता देकर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

भवदीय 
डॉ. प्रतीक उमरे 
पूर्व एल्डरमैन 
नगर निगम दुर्ग।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3