*खरोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम 13 मार्च को**
खरोरा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च, शुक्रवार को खरोरा स्थित पूर्व विधायक कार्यालय में दोपहर 2 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य “सशक्त नारी, सशक्त समाज” के संदेश को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा एवं धरसीवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी महिलाओं को संबोधित करेंगी।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर तथा प्रेमी परगनिहा भी वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगी। इसके अलावा चुंकुमंति वर्मा, सुरेंद्र पटेल, श्याम नारंग, देवजी भाई पटेल, नवीन अग्रवाल, सरोज चंद्रवंशी, टिकेश्वर साहू, दुलारी सुरेंद्र वर्मा, सुमिता सोनी और सोना वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों में जिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा, महामंत्री ओमकुमारी साहू और स्वाति वर्मा सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
रोहित वर्मा जी की खबर