हथबंद शराब दुकान में जमकर ओवरवेट का खेल,विरोध करने पर दो लोगों से की गई मारपीट।

हथबंद शराब दुकान में जमकर ओवरवेट का खेल,विरोध करने पर दो लोगों से की गई मारपीट।

 हथबंद शराब दुकान में जमकर ओवरवेट का खेल,विरोध करने पर दो लोगों से की गई मारपीट।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900

 हथबंद शराब दुकान में जमकर ओवरवेट का खेल,विरोध करने पर दो लोगों से की गई मारपीट।

 सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हथबंद में नए खुले अंग्रेजी एवं देसी शासकीय कंपोजिट मदिरा दुकान में जमकर ओवर रेट का खेल खेला जा रहा है प्रतिदिन यहां पर ज्यादा दाम पर शराब बिक्री की जा रही है,आज शनिवार को ओवर रेट का विरोध करने पर शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा दो लोगों को बेरहमी से मारपीट किया गया है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है बताया जाता है कि हिरमी शराब दुकान में पदस्थ रहे कुछ कर्मचारी अब हथबंद शराब दुकान में पदस्थ हैं और हिरमी के बाद यहां भी ओवर रेट पर शराब बिक्री की जा रही है। 

वहीं पिछले दिनों भी ओवर रेट का वीडियो वायरल हुआ था जिसकी शिकायत आबकारी निरीक्षक से लेकर अधिकारियों से की गई थी लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई और आज इस ओवर रेट के खेल में मारपीट की घटना भी सामने आ गई है
 घटना की जानकारी भी आबकारी निरीक्षक मनराखन नेताम को दी गई है।

 साथ यह भी बता दें कि ओवर रेट का खेल जमकर यहां पर चल रहा है और कार्रवाई नहीं होने पर शराब दुकान के कर्मचारियों के हौसले काफी बुलंद है और ओवर रेट का विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों ने तत्काल इस पर कार्रवाई की मांग की है साथ ही आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े किए गए है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3