भिलाई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला भिलाई की परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में जिला अध्यक्ष श्री अब्दुल समद के नेतृत्व में संपन्न हुई।
प्रेस विज्ञप्ति
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला भिलाई की परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में जिला अध्यक्ष श्री अब्दुल समद के नेतृत्व में संपन्न हुई।
नवगठित जिला कार्यकारिणी की यह प्रथम बैठक थी, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों का परिचय, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक चर्चा का विस्तृत सत्र आयोजित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्री गोपाल वर्मा, श्रीमती रश्मि सिंह, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री मनोज तिवारी, श्री योगेश सिंह एवं श्री राजू खान सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राजू खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री अब्दुल नासिर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने नवगठित कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया तथा उत्साहपूर्वक आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में श्री समद कुरैशी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में अनवर वहाब, जहांगीर हुसैन, तारिख खान, गुरुमीत सिंह राजा गिल, रमजान खान एवं मोहम्मद आरिफ को नियुक्त किया गया है।
जिला महामंत्री के रूप में अब्दुल नासिर एवं परवेज सलमानी को दायित्व सौंपा गया है। जिला मंत्री पद पर सन्नो खान, मीर अली, हर्षप्रीत सिंह, इला कोववीन एवं कॉमिल रॉबर्ट को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त अजय जैन को जिला कोषाध्यक्ष, अजहर कुरैशी को सह-कोषाध्यक्ष, मोहम्मद हनीफ हाजी को कार्यालय मंत्री, वसीम बाबा को मीडिया प्रभारी एवं मोहम्मद जाबीर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। दिनेश माखिजा को आईटी सेल प्रभारी, हितेश जैन को ‘मन की बात’ प्रभारी, मोहम्मद अनवर को सोशल मीडिया प्रभारी तथा इस्माइल रजा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
साथ ही विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई, जिनमें मोहम्मद इरफान (सुपेला), मुखविंदर सिंह (वैशाली नगर), लवली सिंह (कैंप), अंशदीप सिंह अंशु (खुर्शीपार), प्रभुवेल सैमसंग, अनवर अली (जामुल), रंजीत सिंह छाबड़ा (भिलाई-3), फिरोज खान (अहिवारा), बलजीत कौर (चरौदा), तनवीर अहमद (कोहका), अमजद खान (मुरमुदा) एवं जी अमर (पश्चिम मंडल) शामिल हैं।
अंत में भाजपा संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, मोहन रफीक, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद असलम, बलदेव सिंह भावरा, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम, कादर खान, मोहम्मद सोहेल, किशोर, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद अकबर, शालिनी चौहान, जाहीद अंसारी, मोहम्मद जमील, सिगोरा सिंह, आशिष थॉमस, अनवर बेग, गुलाम अंसारी, परमजीत सिंह, जुनैद खान, अलीम बाबा, मोहम्मद नासीर, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद फहीम बल्ला, अमीन कुरैशी एवं शेख जिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित