*दिशा योजना के तहत 30 महिलाओं की चार दिवसीय अध्ययन व तीर्थ यात्रा पुरी रवाना*
*जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, 30 महिलाएँ पुरी यात्रा पर रवाना*
*खरोरा*
महिला एवं बाल विकास विभाग की दिशा योजना के अंतर्गत महिलाओं के विकास हेतु संचालित विभिन्न परियोजनाओं के अवलोकन के लिए खरोरा से पुरी (ओडिशा) के लिए महिला स्व-सहायता समूह की बस को जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस यात्रा के दौरान महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ विभिन्न विकास परियोजनाओं का अवलोकन करेंगी। साथ ही उन्हें श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन का भी अवसर मिलेगा।
आज दिनांक 14 मार्च को खरोरा (जिला रायपुर) से 30 महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याओं को चाइल्डलाइन परियोजना समन्वयक श्रीमती रेखा शर्मा के नेतृत्व में पुरी के लिए रवाना किया गया। यात्रा के दौरान ओडिशा स्थित पुरी जगन्नाथ धाम तथा नरसिंहनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे। यह चार दिवसीय यात्रा 14 मार्च से प्रारंभ होकर 18 मार्च को वापस खरोरा पहुंचेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने महिलाओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।
इस यात्रा में शामिल महिलाओं में नीला बर्मा, गीता वर्मा, हेमिन वर्मा, होग वर्मा, मालती पटेल, शकुंतला कोसल, यशोदा निर्मलकर, गंगा वर्मा, रामकुमारी साहू, योगिता साहू, शैलेंद्र साहू, जानकी मनीपुरी, ललिता आहूजा, रश्मि वर्मा, शकुंतला महार, कौशल्या तुगिने, संतोष नाशीने, शकुन नगिने, पूर्णिमा माघरा, रमा यादव, कन्यानी वर्मा, सरिता गहर, गंगा धीवर, सरस्वती देवांगन, कीर्ति वर्मा, ईश्वरी साहू, चंद्रिका धीवर, बिटीवन बर्मा, उमरमाला वर्मा, धनेश्वरी व लक्ष्मी वर्मा सहित कुल 30 महिलाएँ शामिल हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, सरपंच मया कुमार वनसे, विनय वर्मा, उगेंद्र कुमार देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर