*नवागांव में 17 से 25 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव*
खरोरा
ग्राम नवागांव में 17 से 25 मार्च 2026 तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा के वाचक राजिम धाम के पंडित संदीप मिश्रा होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा, वेद पूजा और भागवत स्थापना के साथ कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन श्रीमद् भागवत से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसमें कपिल जन्म, ध्रुव चरित्र, गोवर्धन लीला, श्रीकृष्ण बाल लीला, रास महोत्सव, सुदामा चरित्र और गीता उपदेश जैसे प्रसंग शामिल रहेंगे।
वर्मा परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 मार्च को हवन, तुलसी वर्षा और महाभोग भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर