जैन युवा संघ एवं सकल जैन समाज भिलाई सेवा के साथ मना रहा महावीर जयंती
भिलाई - भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को सकल जैन समाज भिलाई के द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जायेगा जिसमे मुख्य रूप से भिलाई के कई जैन मंदिरो मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा.
सेवा कार्यों के तहत नारीत्व सुरक्षित नारी अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र की बहनो एवं बच्चियों के लिए सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण, सायबर सुरक्षा जागरूकता व सेनिटरी पेड व आवश्यक किट वितरण किया जायेगा व 29 मार्च को सुबह 9.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई से प्रारम्भ कर पूरे जिले के पुलिस व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जायेगा जो कड़ी धुप मे भी हमारी सुरक्षा हेतु निरंतर सेवा देते है ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का तिलक लगाकर, गमछा व पानी बोतल , चश्मा भेट कर आभार व्यक्त किया जायेगा..
सकल जैन समाज भिलाई के द्वारा 29 मार्च रविवार को दिगम्बर जैन मंदिर वैशाली नगर मे, 30 मार्च सोमवार को जैन भवन नेहरू नगर भिलाई मे व 31 मार्च मंगलवार को जैन भवन सेक्टर 6 मे महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे सभी रक्तदाता सादर आमंत्रित है, सभी रक्तदाताओ को सकल जैन समाज भिलाई की ओर से यातायात जागरूकता के तहत हेलमेट प्रदान किया जायेगा.