*कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया**सहकारी बैंक दुर्ग मुख्यालय नवीन भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन*

*कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया**सहकारी बैंक दुर्ग मुख्यालय नवीन भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन*

*कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया**सहकारी बैंक दुर्ग मुख्यालय नवीन भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन*
*प्रेस विज्ञप्ति*

*कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया*
*सहकारी बैंक दुर्ग मुख्यालय नवीन भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन*


दुर्ग दिनांक 27.03.2026 को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय भवन के निर्माण कार्य प्रारंभ पूजन कार्यक्रम माननीय श्री गजेन्द्र यादव मंत्री  स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य छ.ग.शासन रायपुर द्वारा किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता  माननीय श्री प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग ने किया।  कार्यक्रम में श्रीमती अल्का बघमार महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग, माननीय श्री सुरेन्द्र कौशिक जी, अध्यक्ष, जिला भाजपा दुर्ग, माननीय श्री नरेश यदु जी, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, माननीय शिव चन्द्राकर जी, प्रदेश संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ, भाजपा, माननीय श्री रमाकांत द्विवेदी जी, पूर्व संचालक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग, माननीय श्री टिकाराम साहू जी पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी संघ मर्या.दुर्ग श्रीमती खिलेष्वरी देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, श्री पवन शर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्री दिलीप साहू जिला भाजपा महामंत्री, श्री षिवेन्द्र परिहार उपाध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, श्री सजान जोसेफ प्रदेष महामत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री श्यामलाल साहू दुर्ग जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक, श्री मनोज अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री हिमांषु सिंह दुर्ग भाजयुमो अध्यक्ष, श्री टेकन सिन्हा, दुर्ग अन्य पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, श्री अजय तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री भट्टाचार्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग उपस्थिति रहें। 

स्वागत उद्बोधन में श्री एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कहा गया कि 11 महिने में 2.77 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भव्य भवन शीघ्र निर्मित होगा।  
माननीय श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारिता किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए है और इसी क्रम में बैंक मुख्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन अत्यंत हर्ष का विषय है।  उन्होने अत्यंत कम समय में मंत्री जी द्वारा बैंक आगमन के लिए समय देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।  

माननीय श्री गजेन्द्र यादव जी ने अपने आर्शीवचन में कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर आज सहकारी बैंक दुर्ग के मुख्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन अवसर पर बैंक के पदाधिकारियों अधिकारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं दी।  सहकारिता के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं सहित भवन का निर्माण होने से किसानों को सुविधाएं मिलेंगी।  आने वाले समय में ग्रामोद्योग एवं सहकारिता मिलकर कार्य करेंगे तथा समितियों के भण्डारण क्षमता में वृद्धि के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे।  
कार्यक्रम में श्री सुरेन्द्र कौशिक जिला भाजपा अध्यक्ष, श्री शिव चन्द्राकर, प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा, ने संबोधित किया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री नरेश यदु उपाध्यक्ष सहकारी बैंक एवं मंच संचालन श्री हृदेश शर्मा द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में बैंक अधिकारी सुश्री कुसुम ठाकुर, श्री के.के.नायक अधीक्षक, श्री धीरेन्द्र देवांगन, शाखा प्रबंधक, सहित भाजपा के जिला व प्रदेश के पदाधिकारी व दुर्ग जिला से सभी मंडल अध्यक्षगण एवं सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित रहें। 
अधीक्षक
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग 
दिनांक 27.03.2026

*श्रीमान् संवाददाता,*
*दैनिक समाचार पत्र ------- कृपया अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित कर अनुग्रहित करें।*

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3