*उमरे परिवार ने जवारे का विधि-विधान से विसर्जन सतरूपा शीतला मंदिर तलाब में किया,नव दिवस तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*उमरे परिवार ने जवारे का विधि-विधान से विसर्जन सतरूपा शीतला मंदिर तलाब में किया,नव दिवस तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन*
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे के संयुक्त परिवार ने उमरे बाड़ा स्थित निवास पर बोए गए जवारे का विधि-विधान से विसर्जन सतरूपा शीतला मंदिर तलाब में किया। इस दौरान धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन कार्यक्रम में शामिल हुए।नवरात्रि के प्रथम दिन से ही डॉ.प्रतीक उमरे के उमरे बाड़ा स्थित निवास पर जवारे बोए गए थे,जहां प्रतिदिन माता रानी की पूजा-अर्चना,आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता रहा।नौ दिनों तक सैकड़ों
श्रद्धालुओं,स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।नवमी के अवसर पर डॉ. प्रतीक उमरे ने परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के साथ पारंपरिक तरीके से जवारे का विसर्जन सतरूपा शीतला मंदिर तलाब में किया।इस दौरान भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए और धार्मिक उल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई।मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जवारे का विसर्जन किया गया।इस अवसर पर डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है।
माता रानी की कृपा से समाज में सुख,शांति और समृद्धि आती है।उन्होंने कहा कि नवरात्रि हमें सेवा,समर्पण और सद्भावना का संदेश देती है तथा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।डॉ. प्रतीक उमरे ने सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नौ दिनों तक उमरे बाड़ा स्थित निवास पर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने वाले सभी लोगों का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें हमेशा प्रेरित करता है।उन्होंने माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।