होनहार छात्रा श्रेया कुलदीप का नवोदय चयन, अरमूरकसा ग्राम में खुशी की लहर

अरमूरकसा: ग्राम अरमूरकसा की प्रतिभा ने एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्राथमिक शाला अरमूरकसा की होनहार छात्रा कुमारी श्रेया कुलदीप ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में सफलता हासिल कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
श्रेया, श्री अनु मलिक कुलदीप और श्रीमती गंगा कुलदीप की सुपुत्री हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और शाला प्रबंधन समिति ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रेया का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

शिक्षकों के अनुसार, कुमारी श्रेया कक्षा पहली से ही पढ़ाई में काफी तेज और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे गाँव में उत्साह का माहौल है।
अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रेया ने बताया कि इस मुकाम तक पहुँचने में उन्हें अपने माता-पिता का निरंतर सहयोग मिला। साथ ही, उन्होंने अपनी जीत का मुख्य आधार प्रधान पाठक श्री छत्रपाल देशमुख के कुशल मार्गदर्शन को बताया। श्रेया ने विशेष रूप से अपने शिक्षकों—श्री विजय कुमार गौरे, कमलेश्वरी साहू मैम, योगिता साहू मैम और निर्मला सिन्हा मैम के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके विशेष सहयोग और शिक्षा ने उन्हें इस कठिन परीक्षा के योग्य बनाया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3