*शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में नए प्रधान पाठक का गरिमामय पदभार ग्रहण समारोह संपन्न*

*शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में नए प्रधान पाठक का गरिमामय पदभार ग्रहण समारोह संपन्न*

 *शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में नए प्रधान पाठक का गरिमामय पदभार ग्रहण समारोह संपन्न*
प्रेस विज्ञप्ति

 *शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में नए प्रधान पाठक का गरिमामय पदभार ग्रहण समारोह संपन्न* 

शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में आज एक गरिमामय वातावरण में गिरवर प्रसाद सोनी ने प्रधान पाठक पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक हरीश प्रसाद साहू एवं संकुल समन्वयक कांत कुमार द्वारा उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण श्रीमती सविता कोशले, श्रीमती स्वीटी देवांगन, श्रीमती शोभा रानी नारंग सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने नवपदस्थ प्रधान पाठक को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा भी गिरवर प्रसाद सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3