*शिक्षक संघ तहसील इकाई खरोरा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न — संगठन मजबूती की दिशा में बड़ा कदम*

*शिक्षक संघ तहसील इकाई खरोरा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न — संगठन मजबूती की दिशा में बड़ा कदम*

 *शिक्षक संघ तहसील इकाई खरोरा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न — संगठन मजबूती की दिशा में बड़ा कदम*
प्रेस विज्ञप्ति
 *शिक्षक संघ तहसील इकाई खरोरा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न — संगठन मजबूती की दिशा में बड़ा कदम* 

 शिक्षक संघ तहसील इकाई खरोरा की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में टेट परीक्षा, मिडिल स्कूलों में प्रधान पाठक पदोन्नति, व्याख्याता पद पर पदोन्नति, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समायोजन के तहत अनुदान राशि प्रदान करने, स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करने तथा विभागीय स्तर पर टेट परीक्षा आयोजित करने जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई और इन्हें प्राथमिकता से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। 

इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में संजय वर्मा को शिक्षक संघ तहसील इकाई खरोरा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिससे संगठन में नई ऊर्जा एवं मजबूती आने की बात कही गई। साथ ही कार्यक्रम में नवनियुक्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवेंद्र सिंह ठाकुर का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। बैठक में अध्यक्ष कुंजन दास कुर्रे, प्रकाश गिलहरे एवं सचिव रमेश वर्मा, कोषाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद वर्मा, संगठन मंत्री भुनेश्वर वर्मा, प्रवक्ता लक्ष्मण वर्मा तथा ललित शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
 उक्त जानकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा दी गई |

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3