नगर पालिका अध्यक्ष ने यातायात व्यवस्था पर जताई चिंता व्यापारियों से की अपील 3 दिनों के भीतर व्यापक कार्यवाही।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
नगर पालिका अध्यक्ष ने यातायात व्यवस्था पर जताई चिंता व्यापारियों से की अपील 3 दिनों के भीतर व्यापक कार्यवाही।
तिल्दा नेवरा शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गया है, क्षेत्र में विभिन्न प्लांट के चलते छोटी बड़ी वाहने 24 घंटे चल रही है शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यह वाहने गुजर रही है जिससे आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घट रही है।
जिसमें कई लोगों की जाने भी जा रही है, आज गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने चर्चा करते हुए बताई की तिल्दा नेवरा शहर के प्रमुख मार्गों के दोनों तरफ नाली निर्माण है और कई व्यापरीकरण,दुकानदार नाली के बाहर तक अपनी दुकान लगा रहे हैं जिससे एक्सीडेंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है और दुर्घटनाएं हो रही है।
उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर नगर पालिका द्वारा इस पर व्यापक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने सभी व्यापारियों दुकानदारों से अपील कर कहा है की नाली के उसपार अपने शटर के पास तक अपनी दुकाने लगाए, शेड,छज्जा आदि को भी निकाल दें, नाली तक सामान बाहर निकाला जाता है उसे अपनी दुकानों के अंदर रखें।
नियमों का पालन नहीं करने पर नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि तीन दिनों के अंदर नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा और सामानों को बाहर तक शेड ,छज्जा बाहर तक निकालने वाले व्यापारियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की जाएगी।