सासाहोली रेस्ट हाउस के पास ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत।

सासाहोली रेस्ट हाउस के पास ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत।

सासाहोली रेस्ट हाउस के पास ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
8120003500

सासाहोली रेस्ट हाउस के पास ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत।

 सासाहोली रेस्ट हाउस चौक के पास एक ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 10 BM 8821 की चपेट में आने से ग्राम टंडवा निवासी दोपहिया वाहन चालक युवक सचिन कुमार बांधे उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया युवक टंडवा से दोपहिया वाहन क्रमांक CG 04 NE 4839 से तिल्दा आ रहा था तिल्दा रेलवे फाटक बंद होने से वह घूमकर ओवरब्रिज की तरफ से जा रहा था तभी यह घटना घट गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी।

 घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
नेवरा पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जप्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

इधर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक अपनी वाहन चलाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3