मां मावली माता मंदिर में निकाला गया धेनु भगत का कार्यक्रम भारी संख्या में श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
मां मावली माता मंदिर में निकाला गया धेनु भगत का कार्यक्रम भारी संख्या में श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब।
तिल्दा बस्ती के मां मावली माता मंदिर में सप्तमी के दिन बुधवार को रात्रि में धेनु भगत का कार्यक्रम निकाला गया।
धेनु भगत का यह कार्यक्रम बस्ती के बजरंग चौक से निकाली गई जो बस्ती का भ्रमण होते हुए मां मावली माता मंदिर पहुंची, इस बीच माता सेवा जस गीत समिति के सदस्यों द्वारा माता सेवा जस गीत गाया जा रहा था, साथ ही नीम के पत्ते से ढके दो लोगों को धेनु बखत बनाया गया था जो माता सेवा जस गीत के साथ नाचते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां पूजा अर्चना की गई। मां मावली माता मंदिर में यह आकर्षण का केंद्र रहा।
यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे जो धेनु भगत कार्यक्रम का आनंद लिए।
धेनु भगत कार्यक्रम यहां पर आकर्षण का केंद्र रहता है।
इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब धेनु भगत कार्यक्रम देखने उमड़ा।