तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
छत्तीसगढ़ बना अफीमगढ़, कहां है जांच एजेंसियां - लक्ष्मी नारायण वर्मा।
तिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के प्रभारी लक्ष्मी नारायण वर्मा ने आज एक बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तेजी से अफीम की खेती की जा रही है, छत्तीसगढ़ अब अफीमगढ़ बन गया है, उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कहा है की जांच एजेंसियों से अब भाजपा को जांच करवानी चाहिए,उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग भाजपा सिर्फ कांग्रेस के लिए करती है,
भोले भाले छत्तीसगढ़ जहां कभी अफीम की खेती नहीं हुई थी, अब भाजपा के शासनकाल में धड़ले से अफीम की खेती की जा रही है, इस प्रदेश को नशे के कारोबार में डूबने वाली भाजपा को तत्काल जांच एजेंसियों से जांच करानी चाहिए की अफीम की खेती के पीछे किन-किन लोगों का हाथ है।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर क्षेत्र में नाकाम बताते हुए कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ को नशे के लत में डुबो रही है चाहे हो शराब का कारोबार हो , सूखे नशे का कारोबार हो या अफीम की खेती का।