मां मावली माता मंदिर में सप्तमी को धेनु भगत का विशेष कार्यक्रम,अष्टमी को विशाल भंडारे का होगा आयोजन।

तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा।
9424211900

मां मावली माता मंदिर में सप्तमी को धेनु भगत का विशेष कार्यक्रम,अष्टमी को विशाल भंडारे का होगा आयोजन।

  तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है, साथ ही पूरे 9 दिन भक्ति मय वातावरण हैं सभी मंदिरों में माता सेवा जस गीत भी जारी है।

 पुरानी बस्ती तिल्दा वार्ड क्रमांक 19 स्थित मां मावली माता मंदिर में सप्तमी के दिन धेनु भगत का विशेष महत्व रहता है, रात्रि को यह धेनु भगत का कार्यक्रम यहां आयोजित होता है जो आकर्षण का केंद्र रहता है जहां बड़ी संख्या में नागरिकगण इसे देखने के लिए उपस्थित होते है।
वहीं यहां 485 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है।
वही अष्टमी पर्व पर मां मावली माता मंदिर प्रांगण में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा एवं मित्र मंडल द्वारा देर शाम से विशाल भंडारे का आयोजन दोनों नवरात्रि पर्व पर किया जाता है जिसमें हजारों लोगों को बैठाकर भोजन कराया जाता है, इस अष्टमी पर्व पर भी विशाल भंडारे का आयोजन यहां कराया जाएगा।

 इसी तरह तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र के अन्य देवी मंदिरों में भी ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है सभी देवालयों में माता सेवा जस गीत समिति द्वारा माता सेवा जस गीत जारी है।

प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण दर्शन हेतु उपस्थित हो रहे हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3