*खल्लारी राज की वार्षिक बैठक 1 मार्च को चोरभट्टी में आयोजित हुवा*
महासमुन्द से हेमसागर यादव की खबर
अखिल भारतीय गोड समाज खल्लारी राज का वार्षिक अधिवेशन *दिनांक 01.03.26 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से ग्राम* चोरभट्टी सर्कल खम्हरिया में आयोजित किया गया है जिसमें राज्य एवं सर्कल पदाधिकारी के आतिथ्य में फाड़ापेन बड़ादेव के साथ समस्त देव शक्तियों का का सेवा गोंगो एवं महापुरुषों और वीरांगनाओ के चित्र में पट में सेवा गोंगो के बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया तपश्चात् अतिथियों का उदबोधन जिसमें सर्कल अध्यक्ष खल्लारी तिरुमाल नारायण सिंह मरई व सर्कल अध्यक्ष खम्हरिया तिरुमाल मोहन सोम राज संरक्षक नेपाल जगत ने मत्त्वपूर्ण सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा किया।
राज अध्यक्ष यशवंत सोरी द्वारा अपने उदबोधन में शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों पर वार्षिक कार्योंजना बनाकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बच्चों को तैयारी कराने एवं उच्च शिक्षा हेतु छात्रों के लिए के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु बात रखी गई
साथ बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के हेतु प्रेरित करने एवं आर्थिक रूप से हर संभव सहयोग करने के लिए पे बेक सोसाइटी के तहत आर्थिक सहायता कोष बनाने के लिए चर्चा किया गया जिसका उपयोग गरीब मेधावी छात्रों को आर्थिक सहयोग किया जा सके।
वार्षिक आय व्यय की जानकारी वार्षिक कार्य योजना के साथ-साथ सामाजिक नियमावली के परिपालन एवं गोंड़वाना संस्कृति रीति रिवाज नेग जोग परम्परा के साथ आदिवासी धरोहर एवं विरासत के संरक्षण हेतु चर्चा परिचर्चा किया गया इसमें सामाजिक संस्कारो को सम्पादित करने हेतु मुठवा भूमका बैगा द्वारा कराने एवं समाज में व्याप्त आर्थिक रूप से भार एवं कर्ज बढ़ाने वाले कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया किया गया है इस अधिवेशन में समस्त खल्लारी राज के सामाजिक बंधुओ व पदाधिकारी गण
उपस्थित सदस्यों में पुनीत नेताम उपाध्यक्ष खल्लारी राज, सचिव नाथू राम मरई, कुमार सिंग सोम कोषाध्यक्ष खल्लारी राज, रामजी नेताम संरक्षक खम्हरिया सर्कल,तिरिथ जगत महामंत्री खल्लारी राज,सुखी राम जगत संरक्षक खल्लारी सर्कल पुनीत राम नेताम सचिव खल्लारी सर्कल,रामसाय सोम कोषाध्यक्ष खल्लारी सर्कल,टिकेश जगत निगरानी समिति 18गढ़,अर्जुन सिंह सोरी केंद्रीय सदस्य 18 गढ़,बसंत जगत सचिव खम्हरिया सर्कल,कन्हैया मरकाकाम, टेकराम जगत कोषाध्यक्ष भूमका टेशराम जगत, तुलका राम जगत,उमराज जगत,
युवा प्रभाग में दिनेश जगत,भोज जगत विश्वनाथ,अगेस जगत,नारायण सोरी
महिला प्रभाग में लक्ष्मी जगत पूनम सोरी,ललिता, आदि सम्मलित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रोहित जगत ने किया।
खल्लारी राज के गोंड़ समाज के समाज बंधु एवं अधिकारी कर्मचारी समस्त युवक युवती शक्ति व मातृ एवं पित्र शक्तियाँ बड़ी संख्या में गोंड़ी परिधान सफेद धोती कुर्ता एवं पिले सफ़ेद गमछा के साथ वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित हुए ...
राज अध्यक्ष
यशवंत सोरी
अखिल भारतीय गोंड़ समाज
खल्लारी राज क्षेत्र
सम्बद्ध 18 गढ़ रानीमहल पिथौरा