प्रेस विज्ञप्ति
“ *आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ आठवीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई”*
शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलटुकरी, संकुल भड़हा में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्राम के जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। शिक्षक संदीप कुमार ध्रुव ने भी छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए जीवन में सदैव सीखते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कुर्रे, उपाध्यक्ष चैतराम नारंग, सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार कुर्रे, गजेन्द्र नारंग, दिलीप खुटे, किशुन चेलक सहित अन्य सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से बी.आर.सी.सी. देवेन्द्र सिंह ठाकुर का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावुक हो गया। उक्त जानकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा दी गई |