*आज दोपहर मुख्यमंत्री का बसना में होगा आगमन*
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन आज बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में होने जा रहा है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर करीब 2:10 को हेलीकॉप्टर से नानकसागर ग्राम गढ़फुलझर के रामचंडी मैदान में पहुंचेंगे, जिसके बाद वे करीब 1 घंटे 20 मिनट होला महल्ला कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम के बाद करीब 4 बजे वे रायपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।