जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का रायपुर जिला का संयुक्त बैठक संपन्न हुवा । बैठक में रायपुर शहर से रायपुर नगर निगम एवं बिरगांव नगर निगम के पदाधिकारी एवं सेनानी शामिल हुवे ।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 14.03.26
रायपुर
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का रायपुर जिला का संयुक्त बैठक संपन्न हुवा । बैठक में रायपुर शहर से रायपुर नगर निगम एवं बिरगांव नगर निगम के पदाधिकारी एवं सेनानी शामिल हुवे ।
बैठक में आगामी बीरगांव नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियो की चर्चा हुई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे जेसीपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता चंद्रकांत यदु ने संगठन पदाधिकारियों को हर छत्तीसगढ़िया से सीधा संपर्क स्थापित करने और ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में सदस्यता करने कहा ।
दस लाख राजधानी वासियों का प्यास बुझाने वाली खारून नदी की दयनीय स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुवे सरकार की अनदेखी के ख़िलाफ़ संगठन खारूँन दाई पदयात्रा के द्वितीय चरण की शुरुवात करेगा । जेसीपी रायपुर उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा में बताया कि शहर से लगे हुवे आधा दर्जन तटीय गांव में खारून नदी पूरी तरह से जलकुंभी से पटा हुवा है जिसके कारण ग्रामीणों को निस्तारी समस्या हो रही है साथ ही छोटे मछली पालक एवं महादेव घाट में नौका विहार करने वाले नाविको के सामने जीविकोपार्जन की समस्या भी उत्पन्न हो गई है । छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना के जिला संयोजक राहुल वर्मा ने जानकारी दिया कि खारून नदी में कुल आठ एसटीपी प्लांट लगने हैं जो अभी तक स्थापित नहीं किए जा सके हैं कुछ प्लांट निजी संस्था से संचालित करवाए जा रहे जो वर्षों से बंद पड़े हैं जबकि निजी संस्था सरकार से मेंटेनेंस राशि प्राप्त कर रही है ।
सीवरेज नालियो का गंदा पानी सीधे नदी में मिलने से यमुना नदी की तर्ज पर केमिकल का झाग नदी के ऊपर तैरने लगा है ।
बैठक में प्रदेश में बढ़ रहे सूखे नशे को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैये के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया । साथ ही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की महतारी विंग प्रत्येक इतवार को वार्ड वार्ड में प्रभात फेरी निकालकर नशा मुक्ति अभियान को अंजाम दे रही हैं जिसे और बड़े स्तर पर किए जाने रणनीति बनाई गई ।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपी साहू ने सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने प्रोत्साहित किया । अध्यक्ष महोदय ने वार्ड 17 के अध्यक्ष की जिम्मेदारी चंद्रशेखर को प्रदान किया है ।
~ प्रदेश कार्यालय