*रायपुर जिले में स्थानीय परीक्षाओं की शुरुआत, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह — संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले ने किया निरीक्षण*
प्रेस विज्ञप्ति
*रायपुर जिले में स्थानीय परीक्षाओं की शुरुआत, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह — संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले ने किया निरीक्षण*
रायपुर जिले में पाँचवीं और आठवीं की परीक्षाओं के बाद अब दूसरी, तीसरी, चौथी तथा छठवीं–सातवीं कक्षाओं की स्थानीय परीक्षाओं की भी शुरुआत कर दी गई है, जिसमें विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, वहीं संकुल समन्वयक कांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विद्यालयों में पर्याप्त मात्रा में प्रश्न पत्रों का वितरण कर दिया गया है तथा परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए समुचित व्यवस्थाएँ पहले से ही सुनिश्चित कर ली गई हैं। इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने भी बताया कि विद्यालय में परीक्षाएँ शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही हैं तथा सभी शिक्षकगण विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।