*श्री फाउंडेशन ट्रस्ट बलौदा बाजार के सौजन्य से भारत माता सेवा ट्रस्ट द्वारा बच्चों को होली सामग्री वितरण ...*
*श्री फाउंडेशन ट्रस्ट बलौदा बाजार के सौजन्य से भारत माता सेवा ट्रस्ट द्वारा बच्चों को होली सामग्री वितरण ...*
खरोरा
होली महापर्व के शुभ अवसर पर भारत माता सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान एवं श्री फाउंडेशन बलौदा बाजार के सौजन्य से ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री टेसूलाल धुरंधर जी के दिशा निर्देश में ग्राम भरूवाडीह एवं सेम्हराडीह के बच्चों को होली सामग्री का वितरण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ श्री एन.पी.परगनिहा जी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर भारत माता सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम समन्वयक श्री नीरज परगनिहा जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए सुरक्षित होली खेलने के साथ साथ पुराने मतभेद लड़ाई झगड़ा को भूलकर आपस में गले मिलकर होली खेलने की बात कही।
इस अवसर पर बच्चों एवं स्कूल स्टाफ के लोगों को मिठाई वितरण भी किया गया ।
ट्रस्ट इस तरह की सराहनीय और जनसेवा का कार्य हमेशा से करते आ रहा है ।
इस समय भरुवाडीह स्कूल स्टाफ से प्रधान पाठक श्री घनश्याम प्रसाद साहू जी,श्री श्याम ध्रुव जी,श्री प्रीतम दास मानिकपुरी जी,श्री दीपक कुमार जी,श्री मती सुमन बघेल जी,श्री मती पुष्पा ध्रुव जी,श्री मती खुलेश्वरी वर्मा जी एवं सेम्हराडीह कार्यक्रम स्थल पर ग्राम सेम्हराडीह सरपंच श्री मती प्रमिला वर्मा,श्री मती राजेश्वरी बघेल,श्री ईश्वर प्रसाद साहू जी,श्री शिवम यदु जी भीमा ध्रुव,धीरपाल साहू जी,टिकेश वर्मा जी, श्री सुरेश सोनवानी जी, श्री सीमेंट सी. एस.आर डिपार्टमेंट से श्री वीरेंद्र बघेल जी एवं एटक यूनियन अध्यक्ष श्री लीलाधर साहू जी भी उपस्थित थे।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर