*चाकूबाज़ नाबालिग गैंग के आतंक से सहमा खरोरा क्षेत्र*

*चाकूबाज़ नाबालिग गैंग के आतंक से सहमा खरोरा क्षेत्र*

*चाकूबाज़ नाबालिग गैंग के आतंक से सहमा खरोरा क्षेत्र*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*चाकूबाज़ नाबालिग गैंग के आतंक से सहमा खरोरा क्षेत्र*


खरोरा
खरोरा क्षेत्र में नाबालिगों की आपराधिक गतिविधियों और नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ नशे के अवैध कारोबारी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन युवकों को नशे का आदी बनाया जा रहा है और उन्हें हिंसक गतिविधियों की ओर धकेला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुछ नाबालिग ऑनलाइन चाकू मंगाकर घातक हथियारों से लैस होकर गैंग बनाकर घूम रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है।
लोगों का कहना है कि नाइट्रो टेन टैबलेट, सनन जैसी नशीली गोलियां आसानी से बाजार में उपलब्ध हो रही हैं। वहीं अवैध शराब का कारोबार भी नगर सहित आसपास के गांवों में तेजी से फैलता जा रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए जिम्मेदार आबकारी और ड्रग्स विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इसी बीच खरोरा से लगे ग्राम मांठ में होली के दौरान एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, घर में होम थिएटर पर बज रहे गाने को लेकर मृतक के साथियों और आरोपी पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष के दो नाबालिगों और उनकी मां हीरा बाई ने मोहित धीवर (पिता कुबेर धीवर), देवा वर्मा और लक्ष्मीनारायण पर बटन चाकू और हंसिए से हमला कर दिया।
घटना में मोहित धीवर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल गंभीर अवस्था में खरोरा के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3