शहर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। चक्काजाम भी किया गया।

शहर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। चक्काजाम भी किया गया।

शहर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। चक्काजाम भी किया गया।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
8120003500

शहर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। चक्काजाम भी किया गया।


आज बुधवार को सुबह नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया, सांई मंदिर चौक के पास से यह अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया, इस बीच पालिका अध्यक्ष, कई पार्षदों के साथ हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने अपील करती रही। फिर पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी वाहन लेकर एक छोर से अतिक्रमण हटाना प्रारंभ किया गया, जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया, नाली के इस पार तक के पूरे अतिक्रमण को बिना भेदभाव के पालिका प्रशासन द्वारा हटाया गया, इस बीच लगभग पूरे पार्षद भी उपस्थित रहे।

वहीं डॉ खूबचंद बघेल चौक के आगे जब अमला अतिक्रम हटाने पहुंचा तब विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, कुछ लोग अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे, साथ ही दोपहर होने के कारण आज की कार्रवाई वही पर स्थगित करने का निर्णय लेकर गुरुवार से पुनः सुबह 10 बजे से सांई मंदिर चौक के पास से ही दूसरे छोर से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा द्वारा कही गई। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अंतिम छोर तक जारी रहेगी।
इसी बीच कुछ लोग विवाद करने लगे कि आज ही अतिक्रमण हटाया जाए जहां पालिका अध्यक्ष व अधिकांश पार्षद ने कहा कि कल से पुनः यह प्रक्रिया प्रारंभ होगी और अंतिम छोर तक कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं विरोध करने वाले लोगों द्वारा चक्काजाम कर दिया गया,इस बीच तिल्दा से खरोरा सिमगा मुख्य मार्ग सहित जोता मार्ग पर लंबा जाम की स्थिति निर्मित हो गई,
 चक्काजाम करने वाले लोग नगर पालिका सीएमओ को बुलाने की मांग कर नारेबाजी करते रहे। बाद में चक्काजाम समाप्त किया गया एवं सीएमओ, तहसीलदार आदि के साथ पुलिस थाने में बात चित की गई। दोपहर बाद तक थाने में भी गहमागहमी का माहौल रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3