बेमेतरा:-भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, परिश्रम, त्याग और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है :- दीपेश साहू

बेमेतरा:-भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, परिश्रम, त्याग और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है :- दीपेश साहू

बेमेतरा:-भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, परिश्रम, त्याग और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है :- दीपेश साहू
बेमेतरा:-भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, परिश्रम, त्याग और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है :- दीपेश साहू 


मेघू राणा बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लावातरा एवं भांठादेवरी में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान साहू समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा विधायक श्री साहू का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। ग्राम लावातरा में उन्हें पारंपरिक रूप से लड्डू से तौलकर सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने समाज के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने ग्राम पंचायत लावातरा में सीमेंटीकरण, सांस्कृतिक मंच निर्माण एवं नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। साथ ही साहू समाज द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।

इस दौरान विधायक श्री दीपेश साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, परिश्रम, त्याग और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श हमें एकता, संस्कार और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। शिक्षा, अधोसंरचना, सिंचाई और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लगातार जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। बेमेतरा में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को अत्याधुनिक एवं निशुल्क लाइब्रेरी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से विशाल ऑडिटोरियम का निर्माण भी प्रगति पर है, जो सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।
विधायक श्री साहू ने बताया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रीराम एकेडमी के माध्यम से निशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा शीघ्र ही श्रीराम लाइब्रेरी की भी शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में प्रस्तुत बजट में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से अमोरा बैराज को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात है। इससे सिंचाई सुविधा सुदृढ़ होगी और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही दुर्ग-बेमेतरा मार्ग, बेमेतरा-बेरला-अहिवारा मार्ग एवं कवर्धा से सिमगा तक सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
विधायक श्री साहू ने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को सरल, सशक्त और सफल बनाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक के रूप में अपने अनुभव के कारण वे शिक्षा के महत्व को भली-भांति समझते हैं और इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर सुनीता ईश्वर साहू (सरपंच), दिनेश्वरी साहू (जनपद सदस्य), ईश्वर साहू (सरपंच प्रतिनिधि), डोमार साहू (इकाई अध्यक्ष), सरजू साहू, गणपत साहू (उपसरपंच), फूलबाई साहू (पंच), सीताराम साहू, लखन साहू, सोहन साहू, संतोष साहू सहित समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अंत में विधायक श्री दीपेश साहू ने सभी क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, सद्भाव और विकास की भावना निरंतर सुदृढ़ होने की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3