*पार्षद ने पेश की मिसाल: सरकारी बजट का इंतज़ार किए बिना निजी खर्च से लगवाए संकेतक बोर्ड*
चिखलाकसा:–नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक-01
की युवा महिला पार्षद श्रीमती हेमकुवर तारम ने वार्ड वासियों की मंगा और मूलभूत अवशयकताओं को देखते हुऎ सरकारी बजट का इंतज़ार किए बिना निजी खर्च से संकेतक बोर्ड लगाकर नगर पंचायत में मिसाल पेश की| हेमकुवर तारम ने बताया की नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 जिसकी वह वर्तमान में पार्षद भी है व वार्ड में नवीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय व अन्य भवनों का निर्माण भी हुआ है लेकिन संकेतक बोर्ड न होने से आवागमन में बहुत परेशानियां होती थी जिसके कारण उन्होंने तत्काल निजी खर्चों से संकेतक बोर्ड लगवाया जिसकी सराहना नगर पंचायत के वार्डवासी सहित सभी लाभान्वित लोगों ने किया.
*प्रमुख बिंदु*
जनता की सुविधा: बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों को गलियां ढूंढने में दिक्कत होती थी, जिसे अब इन बोर्ड्स के जरिए आसान बना दिया गया है।
त्वरित निर्णय: सरकारी बजट की लंबी प्रक्रिया और फाइलों के रुकने का इंतज़ार करने के बजाय, पार्षद ने स्वयं की बचत से यह कार्य पूर्ण कराया।
आधुनिक लुक: प्रमुख स्थानों के नाम और वार्ड की जानकारी दी गई है, जिससे वार्ड अब और अधिक व्यवस्थित नजर आ रहा है।