*खरोरा के शिव मंदिर कॉलोनी में फाग गीत की धूम, होलिका दहन पर गूंजे भक्ति और उल्लास के स्वर*

*खरोरा के शिव मंदिर कॉलोनी में फाग गीत की धूम, होलिका दहन पर गूंजे भक्ति और उल्लास के स्वर*

 *खरोरा के शिव मंदिर कॉलोनी में फाग गीत की धूम, होलिका दहन पर गूंजे भक्ति और उल्लास के स्वर*
प्रेस विज्ञप्ति
 *खरोरा के शिव मंदिर कॉलोनी में फाग गीत की धूम, होलिका दहन पर गूंजे भक्ति और उल्लास के स्वर* 


खरोरा स्थित शिव मंदिर कॉलोनी में होलिका दहन पर्व के पावन अवसर पर शिक्षक समुदाय की टोली द्वारा पारंपरिक फाग गीतों का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। रंगों और उमंग के इस पर्व पर वातावरण भक्तिमय गीतों, ढोलक की थाप और झांझ-मंजीरे की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। कॉलोनी के श्रद्धालुजनों ने एकत्रित होकर होलिका दहन की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

फाग गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। परंपरागत लोकधुनों पर आधारित गीतों ने फागुन की मस्ती को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षक सीताराम यादव, भूपेंद्र कुमार नायक, ईश्वरी वर्मा, रमेश कुमार वर्मा, के आर वर्मा, ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पटवारी योगेश सिन्हा, शिक्षक दिनेश कुमार वर्मा, डीपी वर्मा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा एवं डीपी साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर होली के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की श्रृंखला ने देर रात तक माहौल को सरस और उल्लासपूर्ण बनाए रखा। उपस्थित नागरिकों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। शिव मंदिर कॉलोनी में आयोजित यह फाग उत्सव न केवल सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3