*ग्राम मटेवा में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने बढ़ाया महिलाओं का मान*

     *बालोद :-* महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम मटेवा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय महिला समूहों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान मंच से अतिथियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और समाज में उनके योगदान की सराहना की। श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला अब अबला नहीं, बल्कि सबला है। घर की चारदीवारी से निकलकर महिलाएं आज अंतरिक्ष से लेकर खेती-किसानी और राजनीति तक में अपना परचम लहरा रही हैं। ग्राम मटेवा की बहनों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि जब एक महिला शिक्षित और जागरूक होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है। हमारा प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर की महिला तक पहुँचे ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। जिला पंचायत सभापति कांति सोनेश्वरी ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका नींव के पत्थर की तरह है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मात्र एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हर दिन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संकल्प है। हमें अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा देनी चाहिए ताकि वे आने वाले समय में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। इस दौरान प्रमुख रूप से मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, ललिता भू आर्य जनपद सदस्य, पूजा यादव सरपंच चौरेल, अमीन साहू सरपंच, ब्रिजेश देवांगन उपसरपंच, सहदेव देवांगन, शीला साहू अध्यक्ष ग्राम संगठन, हर्षा साहू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना और बिहान योजना के माध्यम से स्वरोजगार जोड़ने की जानकारी दी गई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3