पुरानी बस्ती तिल्दा जोता रोड में ट्रेलर वाहन ने दोपहिया वाहन को मारी ठोकर 5 वर्षीय बालक हुआ घायल ट्रेलर वाहन घुसी एक घर में।
तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा।
9424211900
पुरानी बस्ती तिल्दा जोता रोड में ट्रेलर वाहन ने दोपहिया वाहन को मारी ठोकर 5 वर्षीय बालक हुआ घायल ट्रेलर वाहन घुसी एक घर में।
आज शाम पुरानी बस्ती तिल्दा क्रमांक 19 जोता रोड में तिल्दा से जोता की तरफ जा रही एक ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 11 AB 1652 ने एक दोपहिया वाहन को ठोकर मारकर एक घर में घुस गई, घर के पास खड़ी एक कार को भी ठोकर मारी है।
साथ ही घटना में एक 5 वर्षीय बालक घायल हो गया है उसके सिर पर चोटे आई है उसे तत्काल मिशन अस्पताल तिल्दा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि ट्रेलर वाहन चालक नशे में धुत्त था और अचानक अपनी वाहन को मोड़ दिया और बैलेंस नहीं बना जिसके चलते दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 NB 7974 को ठोकर मारते हुए एक घर में घुस गई , साथ ही घर के बगल में एक कार क्रमांक सीजी 04 HC 3885 खड़ी थी, कार का पीछे भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया है,
वही दोपहिया वाहन चला रहे बच्चे के पिताजी के हाथ पर भी चोटे आई है।
वहीं यहां पर एक बड़ा हादसा टला है, घटना के बाद नेवरा पुलिस को सूचना दी गई नेवरा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और नशे में धुत्त ट्रेलर वाहन चालक को वाहन में ही था जिसे भी पुलिस द्वारा बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
नेवरा पुलिस वाहन मालिक की पता लग रही है।