*भव्य श्रीराम शोभायात्रा एवं डीजे डांस प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन, कठिया नंबर 1 में उमड़ा जनसैलाब*
प्रेस विज्ञप्ति
*भव्य श्रीराम शोभायात्रा एवं डीजे डांस प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन, कठिया नंबर 1 में उमड़ा जनसैलाब*
कठिया नंबर 1 में आयोजित भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भव्य श्रीराम शोभायात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के साथ 108 कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया, जो पूरे गांव में आकर्षण का केंद्र रही। इसके पश्चात हवन एवं दीपयज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और पूरे वातावरण में भक्ति की अद्भुत गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रात्रि में आयोजित भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का फाइनल रहा, जिसमें दूर-दराज से आए प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता की इनाम राशि बढ़ाए जाने के कारण प्रतिभागियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई और कार्यक्रम और भी भव्य बन गया।
इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं अतिथियों तक आमंत्रण पहुंचाने का कार्य संचालक रामावतार वर्मा तथा समिति के विशेष सहयोगी प्रदीप वर्मा द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिव दीनू वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित साहू, संयोजक यशवंत बघेल, उमेश बघेल, खगेश वर्मा, रेखराम वर्मा, महावीर ध्रुव, उदय यदु, आदित्य कुल्हाडे, खेमलाल, रोहित बघेल, जगदेव, जनक पाल, ओमप्रकाश वर्मा, चंद्रजीत खूंटे, भुवनेश्वर वर्मा, मनोज ध्रुव, बलराम वर्मा, दीपक धुरंधर, अशोक वर्मा, ओंकार पाल, मनीष साहू, टीकेश साहू, घनश्याम रजक, दया साहू, जितेश वर्मा, नारायण वर्मा,विजय कुमार जांगड़े,विजय यादव,सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में सामूहिक में प्रथम आर एन ग्रुप बागबाहरा
द्वितीय पुष्पांजलि आमानारा उड़ीसा और युगल में खुशबू श्याम महासमुंद प्रथम, टाइटन ग्रुप बिलासपुर द्वितीय और एकल में जानवी कसडोल प्रथम,परी यादव अछोला द्वितीय स्थान प्राप्त किया अंत में डॉ. हरीश वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष पूरे गांव के सहयोग से सादगीपूर्ण और भव्य रूप में आयोजित किया जाता है और इस बार भी सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति की ओर से सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।